वॉयेजर-1 वर्ष 2026 में पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस (One Light-Day) की दूरी तक पहुँच जाएगा।
| श्रेणी | विवरण |

| घटना | वॉयेजर-1 (Voyager 1) 18 नवंबर 2026 को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस (One Light-Day) की दूरी तक पहुँच जाएगा। ऐसा करने वाला यह पहला मानव निर्मित अंतरिक्ष यान होगा। |
| प्रक्षेपण संबंधी विवरण | - प्रक्षेपण तिथि: 5 सितंबर 1977
- प्रक्षेपण स्थल: केप कैनावेरल, फ्लोरिडा, अमेरिका
- प्रक्षेपण यान: टाइटन IIIE-सेंटॉर (Titan IIIE-Centaur)
- अंतरिक्ष एजेंसी: NASA
- मिशन का प्रबंधन: जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) |
| मिशन के प्रमुख तथ्य | - मूल लक्ष्य: बृहस्पति और शनि ग्रह
- वर्तमान मिशन: वॉयेजर अंतरतारकीय मिशन (Voyager Interstellar Mission)
- ऊर्जा स्रोत: रेडियोआइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर (RTG)
- संचार में देरी: एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर लगभग 48 घंटे (आने-जाने में 24-24 घंटे)। |
| एक प्रकाश-दिवस की दूरी | - परिभाषा: प्रकाश द्वारा 24 घंटे में तय की गई दूरी (लगभग 25.9 अरब किलोमीटर)।
- तुलना: पृथ्वी से चंद्रमा (1.3 प्रकाश-सेकंड), सूर्य (8 मिनट 20 सेकंड) तथा वरुण ग्रह (4 घंटे 10 मिनट)। |