राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया
| घटना | विवरण |
|---|---|
| भारतीय युद्ध स्मारक | भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया के इमजिंगाक पीस पार्क (Imjingak Peace Park) में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक कोरियाई युद्ध (1950-53) में सेवा देने वाले भारतीय सैनिकों को समर्पित है। |
| कोरियाई युद्ध में भारत का योगदान | भारत की 60 पैराशूट फील्ड एम्बुलेंस यूनिट ने 2,22,000 से अधिक मरीजों का उपचार किया। वहीं कस्टोडियन फोर्स ऑफ इंडिया ने युद्धबंदियों (POWs) की स्वदेश वापसी की जिम्मेदारी निभाई। |
| समझौता ज्ञापन (MoU) | भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पूर्व सैनिक कल्याण, शैक्षणिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक परियोजनाओं तथा ऐतिहासिक संरक्षण पहलों में सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। |

