भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में NASA का PUFFINS मिशन अंतरतारकीय धूल का अध्ययन करेगा।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| मिशन का नाम | PUFFINS (Polarimetry in the Ultraviolet to Find Features in INterStellar dust) — पराबैंगनी ध्रुवणमिति के माध्यम से अंतरतारकीय धूल की विशेषताओं का पता लगाना। |
| प्रमुख वैज्ञानिक | डॉ. रम्या मंजूनाथ अंचे (भारतीय मूल की खगोल भौतिक विज्ञानी) |
| NASA कार्यक्रम | एस्ट्रोफिजिक्स पायनियर्स (Astrophysics Pioneers) — अनुदान: 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर। |
| मिशन का प्रकार | लघु उपग्रह (SmallSat), जिसमें 10 इंच की दूरबीन होगी। |
| प्रमुख उद्देश्य | पराबैंगनी ध्रुवणमिति (Ultraviolet Polarimetry) के माध्यम से तारों और ग्रहों के निर्माण में अंतरतारकीय धूल की भूमिका का अध्ययन करना। |
| अवलोकन | अंतरतारकीय धूल के बादलों से गुजरने के पश्चात 70 तारों से आने वाले पराबैंगनी प्रकाश का विश्लेषण करना। |

