झारखंड की 3.5 अरब वर्ष पुरानी चट्टान में जीवन के सबसे प्राचीन संकेत होने की संभावना
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| खोज | झारखंड के सिंहभूम क्रेटन में भीतरदारी गांव के पास लगभग 3.5 अरब वर्ष पुरानी कार्बन-समृद्ध चर्ट (Chert) चट्टान की खोज। |
| स्थान | झारखंड के जमशेदपुर से लगभग 20 किमी दक्षिण में। |
| आयु निर्धारण | जिरकॉन क्रिस्टलों की यूरेनियम-लेड (U-Pb) डेटिंग द्वारा इसकी आयु लगभग 3.497 अरब वर्ष निर्धारित की गई। |
| चट्टान का प्रकार | चर्ट (Chert), जिसमें सिलिका और कार्बन-आधारित पदार्थ की वैकल्पिक परतें पाई जाती हैं। |
| संभावित साक्ष्य | इसकी परतदार संरचना सूक्ष्मजीवी मैट (Microbial Mats) अर्थात बैक्टीरिया/आर्किया के समुदायों के समान दिखाई देती है। |
| कार्बन समस्थानिक विश्लेषण | कार्बन-13 की तुलना में कार्बन-12 की अधिकता, जो जैविक कार्बन स्थिरीकरण (Biological Carbon Fixation) का संकेत देती है। |
| भूवैज्ञानिक युग | पैलियोआर्कियन युग (Paleoarchaean Era) — लगभग 3.5 अरब वर्ष पूर्व। |

