भारतीय सेना ने ‘भार्गवास्त्र’ एंटी-स्वॉर्म ड्रोन प्रणाली का प्रदर्शन किया।
| पहलू | विवरण |
|---|---|
| प्रणाली का नाम | भार्गवास्त्र (Bhargavastra) – एंटी-स्वॉर्म ड्रोन प्रणाली |
| विकसित करने का उद्देश्य | दुश्मन के ड्रोन तथा लोइटरिंग म्यूनिशन (Loitering Munitions) को निष्क्रिय करना। |
| मुख्य उद्देश्य | ड्रोन खतरों के विरुद्ध भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा (Layered Air Defence) क्षमता को सुदृढ़ करना। |
| प्रौद्योगिकी | मोबाइल, कम लागत वाली तथा स्वदेशी प्रणाली, जो ड्रोन का पता लगाने (Detection), ट्रैक करने (Tracking) और नष्ट करने (Destruction) में सक्षम है। |
| प्रमुख घटक | • कमांड एवं कंट्रोल वाहन (Command & Control Vehicle): रडार, EO/IR सेंसर, RF डिटेक्टर तथा C4I (Command, Control, Communications, Computers & Intelligence) प्रणाली।<br>• लॉन्चर वाहन (Launcher Vehicle): अवरोधन (Interception) के लिए रॉकेट एवं छोटी मिसाइलें। |

