भारत ने 13,703 प्रजातियों के साथ पहली बार लेपिडोप्टेरा (तितलियाँ एवं पतंगे) की राष्ट्रीय सूची तैयार की।
| श्रेणी | विवरण |

| घटना | भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India - ZSI) ने भारत की पहली पूर्ण लेपिडोप्टेरा (तितलियाँ एवं पतंगे) सूची (Inventory) तैयार की। |
| पर्यवेक्षक वैज्ञानिक | डॉ. नवनीत सिंह एवं डॉ. राहुल जोशी (ZSI) |
| मूल संगठन | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
| प्रकाशन | ज़ूटैक्सा (Zootaxa) के दिसंबर अंक में 22-खंडीय (22-volume) श्रृंखला के रूप में प्रकाशित। |
| प्रमुख निष्कर्ष | - 3,705 वंश (Genera)
- 240 उप-परिवार (Subfamilies)
- 102 कुल (Families)
- 31 महाकुल (Superfamilies)
- यह विश्व की लेपिडोप्टेरा प्रजातियों का लगभग 8.25% प्रतिनिधित्व करता है। |
| पारिस्थितिक महत्त्व | - परागणकर्ता (Pollinators) के रूप में महत्त्वपूर्ण।
- शाकाहारी जीव के रूप में पौध समुदायों को प्रभावित करते हैं।
- पक्षियों एवं उभयचरों के लिए भोजन का प्रमुख स्रोत।
- पर्यावरणीय परिवर्तनों के संकेतक (Environmental Indicators)।
- कृषि एवं वानिकी पर लाभकारी तथा हानिकारक (कीट) दोनों प्रकार का प्रभाव। |