असम में 2.4 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म पत्ता मिला।
| प्रमुख घटना | विवरण |
|---|---|
| खोज | असम के माकुम कोयला क्षेत्र (Makum Coalfield) में 2.4 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म पत्ता खोजा गया। |
| स्थान | टिकाक पर्वत संरचना (Tikak Parbat Formation), तिराप कोलियरी, तिनसुकिया जिला, असम। |
| आयु | उत्तर ओलिगोसीन युग (Late Oligocene Epoch), लगभग 2.4–2.3 करोड़ वर्ष पूर्व। |
| वैज्ञानिक अनुसंधान | लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) की हर्षिता भाटिया और गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। |
| जीवाश्म की पहचान | इसकी पहचान Tetrameristophyllum makumensis के रूप में की गई, जो Tetramerista glabra से काफी मिलता-जुलता है। |
| विलुप्त होने के संभावित कारण | जलविज्ञान, भू-दृश्य संरचना, आर्द्रभूमि आवासों, विवर्तनिक एवं भू-आकृतिक परिवर्तनों में बदलाव; इनमें हिमालय का विकास और एशियाई मानसून प्रणाली भी शामिल हैं। |

